12वें दिन अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शिवराज सिंह चौहान, बोले- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में पिछले 11 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी। ठीक होने के बाद अपने घर के लिए रवाना होने से पहले चौहान ने अस्पताल के कोरोना योद्धाओं से कहा, ‘‘मैं सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखें। चौहान ने कहा कि हम हर संभव इलाज का प्रयास कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल फोटो 

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उन्हें आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 के लिए आठ मई 2020 को बनाये गये पॉलिसी के तहत अस्पताल से छुट्टी दी है। इस पॉलिसी के अनुसार किसी मरीज को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद 10 दिनों मं छुट्टी दे दी जाती है, यदि उसे पिछले तीन दिनों से बुखार नहीं है। छुट्टी देने से पहले मरीज की कोविड-19 जांच जरूरी नहीं है।’ गोयंका ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को अगले सात दिनों तक घर में स्वयं पृथक-वास पर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करने की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास