मप्र: मुख्यमंत्री यादव बने शिक्षक, डोंगला वेधशाला में खगोल विज्ञान की दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को डोंगला के निकट वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में ‘जीरो शेडो’ की खगोलीय घटना का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को सौर गति के माध्यम से समय परिवर्तन और कैलेंडर गणना की अवधारणा के बारे में भी समझाया।

यादव ने कहा कि प्राचीन काल में डोंगला काल गणना का प्रमुख केंद्र था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वेधशाला में आए विद्यार्थियों से कहा, “इसे काल गणना के केंद्र के रूप में फिर से स्थापित किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि सनातन संस्कृति युद्ध या हिंसा के माध्यम से शक्ति के प्रकटीकरण की बात नहीं करती बल्कि शिक्षा और विज्ञान के माध्यम से विश्व के कल्याण की बात करती है।

उन्होंने कहा, “भारतीय ज्ञान परंपरा में हमारे पूर्वजों ने विज्ञान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया और इसी वैज्ञानिक जीवनशैली ने आज तक हमारी संस्कृति को जीवित रखा है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका