मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को यहां से जबलपुर के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा नाम से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिए और टिकट बुकिंग काउंटर का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली शहर हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए 30 दिनों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) हवाई सेवा का संचालन करेगा। 

इसे भी पढ़ें: मुनक नहर पर दिल्ली पुलिस की गश्त, आतिशी ने पाइपलाइन का निरीक्षण किया

एमपीटीबी के प्रमुख सचिव और प्रबंध निदेशक शिव शंकर शुक्ला ने फोन पर पीटीआई को बताया, प्रतिक्रिया के आधार पर, हम सेवा का विस्तार करेंगे उन्होंने कहा, फिलहाल, जो विमान चलाए जा रहे हैं, वे दोहरे इंजन वाले छह सीटर हैं। यदि प्रतिक्रिया अच्छी रही, तो हम सेवा का विस्तार करने के लिए 11 सीटर और फिर 20 सीटर विमान लाएंगे। शुक्ला ने कहा, ये विमान बहुत सुरक्षित हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं। हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वोत्तम और नियमित सेवा प्रदान करने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में पाकिस्तानियों को मिल गई नागरिकता?

US-Iran संकट और Crude Oil की चुनौती, Indian Market में निवेशकों की सतर्कता

Omar Abdullah Government पर लगाया हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप, Jammu में BJP Leaders ने किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के विकास पर PM Modi से मिले Fadnavis, केंद्र से माँगा और सहयोग