ओरछा के जहांगीर महल का नाम वीर सिंह जूदेव के नाम पर हो सकता है: मुख्यमंत्री मोहन यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

ओरछा, एक सितंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओरछा के प्रसिद्ध जहांगीर महल का नाम बुंदेला शासक वीर सिंह जूदेव के नाम पर किए जाने के संकेत दिए। ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे यादव ने सोमवार को रामराजा सरकार मंदिर के दर्शन किए और रामराजा लोक में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहांगीर महल का निर्माण राजा वीर सिंह ने कराया था।

उन्होंने कहा कि जिस शासक ने महल बनवाया, उसी के नाम पर इसका नाम होना उचित है। बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा अपने ऐतिहासिक महलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इतिहासकारों के अनुसार, जहांगीर महल का निर्माण राजा वीर सिंह ने मुगल सम्राट जहांगीर के लिए कराया था।

हालांकि, जहांगीर यहां कभी रहने नहीं आए। यह महल बुंदेला और मुगल स्थापत्य शैली के अनूठे मिश्रण का उदाहरण है। वीर सिंह जूदेव बुंदेला शासक मधुकर शाह के चौथे पुत्र थे।

इतिहासकारों के अनुसार, वह मुगल सम्राट अकबर के विरोधी लेकिन उनके पुत्र सलीम (जहांगीर) के मित्र थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में मतदाता सूची का नया SIR कराए चुनाव आयोग: Samik Bhattacharya

Amazon को चुनौती देने Elon Musk तैयार, जल्द ला सकते हैं नया X Shop

1975 ने कानून के शासन और शासक के कानून का फर्क दिखाया, Yogi Adityanath ने Emergency पर कांग्रेस को घेरा

DLF का लक्जरी आवासों और किराये की आय से राजस्व बढ़ाने पर फोकस