'कांग्रेस में कुछ नहीं हैं राहुल और MP में कमलनाथ का एकछत्र राज', शिवराज बोले- अच्छी खासी पंजाब सरकार को डुबो दिया

By अनुराग गुप्ता | Oct 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फ़ैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया। 

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने 21,550 लड़कियों को दी छात्रवृत्ति, बोले- बेटियों के बिना राष्ट्र नहीं चल सकता 

मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, विस्तार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ, युवाओं के नेता नकुलनाथ बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। बेचारे अरुण यादव जी कोई पूछ नहीं रहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनों को ही निपटा देती है। स्वर्गीय सुभाष यादव जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और अब अरुण भाई को तो सांसद भी नहीं बनने देगी। यह कांग्रेस पार्टी नहीं सर्कस हो गई है।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब