केंद्रीय संसदीय बोर्ड से हटाए जाने पर खुलकर बोले शिवराज, भाजपा दरी बिछाने का भी दे काम तो मैं करूंगा

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भाजपा संसदीय बोर्ड से उन्हें हटाए जाने के संबंध में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ आगे बढ़ते हैं और कुछ प्रवाह से निकलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड में योग्य कार्यकर्ता हैं। दरअसल, भाजपा ने हाल ही में केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किया था। जिसमें शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को जगह नहीं मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता होने पर पार्टी तय करती है कि आप कौन सा काम करेंगे। मध्य प्रदेश में हम लोग सोचते हैं कि किससे क्या काम लेना है। ऐसे में भाजपा जो भी काम तय कर दे उसे पूरी मेहनत और प्रमाणिकता के तौर पर निभाना है, इसी मिशन के तहत आप काम करते हैं। अपने बारे में क्यों देश के बारे में सोचिए, आपके बारे में पार्टी सोचेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने नए संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का किया ऐलान, नितिन गडकरी और शिवराज को नहीं मिली जगह 

खुशी-खुशी बिछाऊंगा दरी

उन्होंने कहा कि ये तो संगठन का प्रवाह है, कुछ लोग रहते हैं, कुछ आगे बढ़ते हैं, कुछ निकलते हैं, ये तो स्वभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड की टीम में पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण पूरा देश शामिल है। इसके लिए मैं जेपी नड्डा जी को बढ़ाई देता हूं। संसदीय बोर्ड में एक से एक योग्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मुझे कतई यह अहम नहीं है कि मैं योग्य हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, अगर मुझे दरी बिछाने का काम दे दिया जाए तो मैं उसे राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम समझकर दरी भी बिछाऊंगा।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया