MP शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, जारी रहेंगी ऑफलाइन क्लासेस

By सुयश भट्ट | Jan 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच भी ऑफलाइन क्लास चालू रहेगी। जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी पहले जैसी स्थिति नहीं है। और इसलिए सभी स्कूल चालू रहेंगे और ऑफलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान हुआ शुरू, CM शिवराज ने किया शुभारंभ 

वहीं एग्जाम को लेकर मंत्री ने कहा कि हम इस सत्र में ऑफलाइन एग्जाम करवाने की भी तैयारी में जुटे हुए हैं। जिससे साफ है कि प्रदेश में इस सत्र में ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। दरअसल पिछले साल कोरोना संक्रमण और दूसरी लहर पीक में होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी कड़ी 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड ने एक मूल्यांकन की नीति बनाई थी।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में 221 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। यह आंकड़ा और खतरा बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक मप्र में एक्टिव मरीजों की संख्या 773 है। इंदौर में 110, भोपाल में 54, उज्जैन 8, सागर 4, जबलपुर 4, खंडवा 4, खरगोन 5 और रीवा में 6 कोरोना मरीज मिले हैं।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda