मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पर कर रही है बड़ा आयोजन, ये रहेंगे कार्यक्रम

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक निरंतर 20 वर्षों के कार्यकाल को लेकर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में बड़ा आयोजन कर रही है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

ये रहेंगे कार्यक्रम 

  1. 17 सितंबर- पौधारोपण कार्यक्रम एवं महावैक्सीनेशन अभियान
  2. 21 सितंबर – आंगनबाड़ियों का लोकार्पण, पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण, कुपोषित से सामान्य श्रेणी में बच्चों की माताओं को पोषण अधिकार, सूचना पत्र का वितरण, मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति वितरण
  3. 22 सितम्बर- नगरीय विकास के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण
  4. 23 सितम्बर – बीज ग्रामों का शुभारंभ, किसान उत्पादक संगठनों का गठन, कृषि अधोसंरचना निधि के अंतर्गत राशि वितरण, मिनी किट वितरण,
  5. 24 सितम्बर – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन
  6. 27 सितम्बर – विद्युत उपकेन्द्रों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण, संबल योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण
  7. 28 सितम्बर – बालिका छात्रावासों का भूमिपूजन, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन, विद्यालय भवनों का लोकार्पण
  8. 29 सितम्बर – महिला स्वसहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज
  9. 30 सितम्बर- उद्योगों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र (लेटर ऑफ इन्टेंट) जारी करना, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को भूमि आवंटन के लिए प्राशय पत्र (लेटर ऑफ इन्टेंट) जारी करना
  10. 1 अक्टूबर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश, पंचायत भवनों का भूमि पूजन
  11. 4 अक्टूबर- जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन
  12. 6 अक्टूबर – स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि के अधिकार पत्रों का वितरण
  13. 7 अक्टूबर – कोविड बाल सेवा योजना के नये प्रकरणों को स्वीकृति एवं राशि वितरण, कोविड बाल सेवा योजना से लाभान्वित बच्चों से भेंट, कोविड अनुकम्पा नियुक्ति योजना में नियुक्ति पत्र वितरण, अन्न उत्सव के सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण, जनकल्याण तथा सुराज के लिए सीएम जनसेवा तथ मोबाइल आधारित सेवाओं का विस्तार

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी