जन-नायक बिरसा मुंडा को मध्य प्रदेश सरकार ने किया याद, मुख्यमंत्री चौहान ने चित्र पर किया माल्यार्पण

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2021

भोपाल। जन-नायक बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि जनजातियों के अधिकार, स्वाभिमान, स्वतंत्रता, संस्कृति को बचाने के लिए 'अबुआ दिशुम अबुआ राज' यानि 'हमारा देश, हमारा राज' का नारा देने वाले लोकनायक बिरसा मुंडा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे उलगुलान आंदोलन के प्रणेता थे।

इसे भी पढ़ें: खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

अक्टूबर 1894 को बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आंदोलन किया। वर्ष 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेजी सिपाहियों के मध्य युद्ध होते रहे और बिरसा मुंडा के नेतृत्व में मुंडाओं ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया। मार्च 1900 में चक्रधरपुर में बिरसा मुंडा एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बिरसा मुंडा ने अपनी अंतिम सांस 9 जून 1900 को रांची कारागार में ली।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन