MP के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रवि विजय कुमार मलिमथ को दिलाई मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

By सुयश भट्ट | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल स्तिथ राजभवन में आयोजित हुई।

आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। दरअसल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का हाल ही में हिमाचल प्रदेश में तबादला हो गया है। उनके स्थान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश में पदस्थ न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश पदस्थ किया है।

इसे भी पढ़ें:त्योहारों के बीच पढ़ी जनता को मेहंगाई की मार, पेट्रोल डीजल के दाम फिर से शतक पार 

जानकारी के मुताबिक वे उत्तराखंड और कर्नाटक उच्च न्यायालय में भी पदस्थ रह चुके हैं। ये भी बताया जा रहा है कि समारोह के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश को अपने आवास पर दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक