MP बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है, मंत्री सड़क पर भैस घुमा रहे है

By सुयश भट्ट | Oct 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि प्रदेश में कभी भी ब्लैक आउट हो सकता है। वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ग्वालियर की सड़कों पर भैंस घुमा रहे हैं।

दरअसल एक वीडियो 30 सेकेंड का है, जिसमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भैंस की रस्सी पकड़कर ले जाते दिख रहे हैं। मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पिछले रविवार की बताई जा रही है।

वहीं बताया जा रहा है कि एक बच्चा सड़क पर भैंस लेकर जा रहा है। मंत्री उस बच्चे से भैंस की रस्सी लेकर खुद उसे लेकर जाने लगते हैं। वीडियो पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची में किया बदलाव, बीजेपी ने ली चुटकी 

वहीं इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि सर्कस से कम नही है प्रदेश का मंत्रीमंडल…एक तरफ़ प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे है , खाद का भारी संकट है , किसान कुचले जा रहे है और कृषि मंत्री रैम्प पर कैटवॉक करते नज़र आ रहे है। दूसरी तरफ़ प्रदेश में कोयले व बीजली का संकट है और ऊर्जा मंत्री भैंस चरा रहे है…? 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन