MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची में किया बदलाव, बीजेपी ने ली चुटकी

By elections in mp
सुयश भट्ट । Oct 12 2021 12:20PM

एनपी प्रजापति का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि एनपी प्रजापति का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची 

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित अपमान का आरोप लगाया है। बीजेपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। लोकेंद्र पराशर ने कहा कि कांग्रेस की अदालत में दलित नेता, धनाढय वकील से केस हार गया। दलितों का ऐसा सम्मान करती है कांग्रेस, एनपी प्रजापति कोई मामूली आदमी नहीं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़