ड्रग्स पर रोक न लगाने पर सांसद केपी यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कांग्रेस ने कहा श्रीमंत के पास है कमान

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना सांसद केपी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अधिकारियों को फटकार लगाते दिख रहे हैं। केपी यादव अधिकारियों से कह रहे हैं कि उन्हें पता है कि जिले में ड्रग्स का धंधा चल रहा है। और प्रशासन इस पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:एमपी में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा - कठपुतली बनकर नहीं रह सकती 

उन्होंने कहा कि जिले में जुआ सट्टा चल रहा है। चरस अफीम चल रही है, ड्रग्स चल रहा है। यह बात मैं कई बार बोल चुका हूं और आज मीटिंग में भी यही बात बोल रहा हूं। केपी यादव ने कहा कि केंद्र की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच रही हैं। केंद्र के काम की जानकारी जनता को ही नहीं है। इन कामों में मेरा तो जिक्र होना चाहिए? 

वहीं केपी यादव के इस वायरल वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि सरकार भाजपा की, प्रभारी मंत्री श्रीमंत के, ज़िले की पूरी कमान श्रीमंत के पास, इनके सबके बीच सांसद के.पी.यादव बैठक में कह रहे हैं कि ज़िले में सट्टा-जुआँ- चरस-अफ़ीम-गाँजा खुलेआम बिक रहा है, ऐसा पहले कभी नही हुआ?सांसद जी अब भाजपा , “न्यू भाजपा “ बन चुकी है। 

प्रमुख खबरें

हार का डर या नई चाल? चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान- सिर्फ ईमानदार नतीजे ही कबूल!

Telangana के 31 जिलों में Drought घोषित, 365 मंडलों में राहत कार्य शुरू करने का आदेश

CTI चेयरमैन Brijesh Goyal ने Rahul Gandhi से मांगा समय, रैली पर Diwali तक रोक की मांग

फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर का UAE में सम्मान, दुबई प्रिंस बोले- वे हमारी पहचान हैं