MP Police हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर Lokayukta Raid, मिली 6.27 करोड़ की संपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

मध्यप्रदेश के इंदौर और इसके पड़ोसी देवास जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक के 15 ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और उसकी वैध आय के मुकाबले तीन गुना से अधिक मूल्य की संपत्तियों का पता लगाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील तालान ने बताया कि इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में चालक के तौर पर पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान (48) के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित हैं और पुलिस विभाग में पदस्थ होने का कथित रौब झाड़कर देवास जिले में विवादित अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।

इसके मुकाबले छापों में अब तक 6.27 करोड़ रुपये की संपत्तियों के बारे में पता चला है।’’ उन्होंने बताया कि ये संपत्तियां प्रधान आरक्षक, उनके परिजनों और रोशनी वर्मा नाम की महिला के नाम पर खरीदी गई हैं और इनमें पांच मकान, तीन फ्लैट, पांच आवासीय भूखंड, एक व्यावसायिक भूखंड और अलग-अलग स्थानों पर कृषि भूमि शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अचल संपत्तियों की खरीद में प्रधान आरक्षक के साथ भूमिका के कारण उसकी सहयोगी महिला को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

तालान ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka के अनोझन शिवरासा को राहत, Saudi Arabia में Facebook कमेंट पर मिली मौत की सजा पलट दी

PM Narendra Modi के नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर Delhi Cabinet ने जताया आभार

Hardoi में पूनम डेयरी पर प्रशासन की छापेमारी, 38 हजार लीटर दूध पकड़ा

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी