एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को पद से हटाया, कार्यकारिणी विवाद के बाद लिया गया फैसला

By सुयश भट्ट | Feb 23, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को AICC ने उनके पद से हटा दिया है। कार्यकारिणी विवाद के बाद AICC ने इसका फैसला लिया है जुलाई 2021 को अर्चना जायसवाल की इस पद पर नियुक्ति हुई थी।

इसे भी पढ़ें:बेटी को यूक्रेन से वापिस लाने के लिए मां ने मांगी सीएम हेल्पलाइन से मदद, जवाब मिला कि यूक्रेन के थाने में करें रिपोर्ट 

आपको बता दें कि 30 जनवरी को अर्चना जायसवाल द्वारा महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाई गई थी। जिसके बाद प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। नूरी खान रश्मि भारद्वाज कविता पांडे जमुना मरावी महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी। वहीं अर्चना जायसवाल को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

वहीं भोपाल में हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चेतावनी देते हुए यह कहा था कि अगर 24 फरवरी तक रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो 25 फरवरी को उन कार्यकर्ताओं को हटा दिया जाएगा। लेकिन 25 फरवरी से पहले ही कांग्रेस में महिला विंग की अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court