बढ़ती मंहगाई को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस खोलेगी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा,रणनीति हुई तय

By सुयश भट्ट | Aug 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की  कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने पूरी उतैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश महिला कांग्रेस शहर से लेकर गांव और कस्बों तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। 

दरअसल कांग्रेस की आलाकमान ने महंगाई के मामले में सूबे की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का जिम्मा महिला कांग्रेस को दिया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने भी अपने तेवर साफ कर दिये हैं। उन्होंने दावा किया कि अब महिला कांग्रेस सरकार की खिलाफत करते आपको सड़कों पर नज़र आएगी।

इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद का बयान, कहा - महंगाई कुछ और नही सिर्फ फोकट का प्रोपोगेंडा है,कांग्रेस ने कसा तंज 

दरअसल 1 सितंबर से महिला कांग्रेस साल 2023 तक पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के मामले में जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करने की तैयारी में है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने संगठनात्मक बैठकें लेने के बाद ये तय किया है कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताएं प्रदेश के गांव गांव और कस्बों से लेकर शहरों तक सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करेगी।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम