एक खदान से शख्स को मिला 4.57 कैरेट का हीरा, जानिए डायमंड का क्या किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

पन्ना (मप्र)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक व्यक्ति को उथली खदान से 4.57 कैरेट का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है। हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि उत्तरप्रदेश के निवासी राणा प्रताप सिंह को बुधवार को भरखा क्षेत्र में 4.57 कैरेट का हीरा मिला है।

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हुए शामिल, समझाया भारत का अर्थ

उन्होंने कहा कि राणा द्वारा हीरा विभाग से पट्टा बनवाकर सिरस्वहा के भरखा क्षेत्र में खदान लगाई गई थी और उसे वहीं से यह हीरा मिला है। उन्होंने कहा कि उसने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है जिसकी की कीमत 10 लाख रूपये आंकी जा रही है। सिंह ने कहा कि 24 फरवरी से यहां होने वाली हीरा नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा और नीलामी में हीरे के बिकने के बाद 11.5 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर बाकी पैसे राणा को दे दिये जायेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, व्यापार और नवाचार प्रमुख एजेंडा

T20 World Cup 2026 में व्यूवरशिप का बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पिछले सभी कीर्तिमान हुए ध्वस्त

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल