CM शिवराज हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हुए शामिल, समझाया भारत का अर्थ

Shivraj singh chouhan
सुयश भट्ट । Feb 10 2022 1:09PM

मुख्यमंत्री शिवराज ने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें 2 मत है ही नहीं। उन्हें यह बात कहने में संकोच नहीं है। ओंकारेश्वर में बनने वाले स्टैच्यू ऑफ वननेस से भी यही संदेश रहेगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हैदराबाद दौरे पर थे। वहां उन्होंने रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हिस्सा लिया। श्रीरामनगरम, जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें 2 मत है ही नहीं। उन्हें यह बात कहने में संकोच नहीं है। ओंकारेश्वर में बनने वाले स्टैच्यू ऑफ वननेस से भी यही संदेश रहेगा।

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा - महिला के मुंह से ऐसे वाक्य शोभा नहीं देते 

सीएम ने आगे कहा कि हम जैसे लोगों को भी यह स्थल प्रेरणा और दिशा देगा। भारत के नौजवान यहां आएंगे। आधुनिक पीढ़ी भी आएगी। यहां से संदेश लेकर जाएगी तो उनकी दृष्टि बदल जाएगी। राजनीति वाले भी यह बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। यह भारत का विचार है। सनातन विचार है। इसे सरकार की योजनाओं में जनता का कल्याण और कैसे बेहतर किया जाए। यह बात यहां से सीखकर जाएंगे। भारत को तो बढ़ना ही है।

इसे भी पढ़ें:सहारनपुर में मोदी की पहली फिजिकल रैली, बोले- घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो रास्ते में ही बिक जाती वैक्सीन 

मुख्यमंत्री ने यहां संतों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में बनने वाला है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। एक चेतना सभी में है। ओंकारेश्वर से भी यह संदेश जाए। भारत की संत परंपरा का प्रवाह नित्य निरंतर प्रवाहमान है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़