MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बताया नौटंकीबाज, बोले- वह राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते

By अंकित सिंह | Nov 06, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें नौटंकीबाज कहा है। बीजेपी नेता की यह टिप्पणी बुधवार को राहुल गांधी के संविधान सम्मेलन से पहले आई है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी नागपुर का दौरा करने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान, वह दीक्षाभूमि में बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर एक संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे नाटक बताया है। 

उन्होंने राहुल गांधी पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा जाति आधारित जनगणना का विरोध नहीं करती है, लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने "चार प्रमुख समूहों" - महिला सशक्तिकरण, किसान सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और वंचितों के कल्याण पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जोर की भी प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections: पार्टी से बगावत करने वालों पर सख्त BJP, 40 नेताओं को किया बाहर

तेलंगाना में राहुल गांधी के इस बयान पर कि कांग्रेस 50% आरक्षण की कृत्रिम बाधा को ध्वस्त कर देगी, विजयवर्गीय ने कहा, "राजनीति और 'नौटंकी' अलग-अलग चीजें हैं। राजनीति में 'नौटंकीबाज' कभी सफल नहीं हो सकते। राजनीति एक गंभीर मामला है और राहुलजी में गंभीरता नहीं देखी जा सकती। यही कारण है कि जनता उन्हें एक नेता के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती... हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन राहुल गांधी समाज को विभाजित करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद