शिवराज और योगी को समाज के लिये कलंक कहने वाला बयान, वीडियो वायरल होने पर मंत्री ने कार्रवाई की दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

इन्दौर। उत्तर प्रदेश में कथित पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को मारे गये कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस वीडियो में सिलावट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर ‘‘समाज के लिये कलंक’’ कहते सुनाई पड़ रहे हैं। हालांकि, मंत्री ने यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस द्वारा इसे तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जाने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘यह कांग्रेस की करतूत है और मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करुंगा।’’ कुख्यात अपराधी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को उज्जैन में गिरफ्तारी और आज कानपुर के पास कथित पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर सिलावट उक्त वीडियो में स्थानीय संवाददाताओं से कहते सुनाई पड़ रहे हैं, ‘‘देश के प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऐसे लोग समाज के लिये कलंक हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों के साथ क्या करना है और जो घटना घटी है, यह हमारे समाज के लिये प्रेरणा भी है कि ऐसे लोगों को, जो भी यह कृत्य करे, उन्हें उसकी सजा मिलना चाहिये।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर