MP पंचायत चुनाव हुए निरस्त, इन कारणों के चलते लिया ये फैसला

By सुयश भट्ट | Dec 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को निरस्त कर दिया गया है। अब जिन उम्मीदवारों ने अपनी जमानत राशि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के साथ जमा कर दी है। उन प्रत्याशियों की जमानत राशि भी वापस होगी। सरकार के पास 54 लाख 80 हजार रुपए जमा कराए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:MP पंचायत चुनाव हुए निरस्त,प्रत्याशियों को वापस मिलेगी जमानत राशि 

वहीं आयोग ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 42 में दी गई शक्ति और मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव कार्यक्रम और इससे संबंधित सभी कार्यवाहियों को निरस्त कर दिया है।

आपको बता दें कि 52 जिलों में 859 जिला पंचायत सदस्य, 313 जनपदों के 6,727 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 581 सरपंच, 3 लाख 62 हजार 754 पंचों का चुनाव होना था। 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूरा होगा।

इसे भी पढ़ें:भाजपा नेता का वादा, सत्ता में आए तो 50 रुपये में मुहैया कराएंगे अच्छी शराब 

दरअसल मध्य प्रदेश में कुल 3 करोड़ 92 लाख 51 हजार 811 मतदाता हैं।  इनमें 2 करोड़ 02 लाख 30 हजार 95 पुरुष है। वहीं महिला मतदाता 1 करोड़ 90 लाख 20 हजार 672 हैं। अन्य मतदाता 1044 हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति