पी मुरलीधर राव के ब्राह्मण, बनिया वाले बयान से गर्मायी सियासत, कमलनाथ ने बताया अपमान, कहा- भाजपा मांगे माफी

By अनुराग गुप्ता | Nov 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव ने ब्राह्मण और बनिया को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो इसे ब्राह्मण और बनिया को घोर अपमान बताया है। दरअसल, भाजपा नेता पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेबों में हैं... जब ब्राह्मण कार्यकर्ता थे तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता था। जब बनिया कार्यकर्ता थे तो इसे बनियाओं की पार्टी कहा जाता था... भाजपा सबके लिए होगी। 

कमलनाथ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभायी है, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गए है। यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिये इन वर्गों से अविलंब माफ़ी मांगे। 

इसे भी पढ़ें: हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, CM शिवराज ने कहा- हमें परिणामों से मिल रही है योजनाओं की स्वीकृति

कमलनाथ ने कहा कि जो लोग सबका साथ सबका विकास का नारा देते है, वो आज एक वर्ग को फ़ोकस करने की बात कर रहे है और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे है, इनकी यह कैसी मानसिकता, कैसी सोच…? सत्ता की हवस के लिये भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, इनकी नीति, नियत, सिद्धांत सब सत्ता तक ही सीमित है।

कैसे खड़ा हुआ विवाद ?

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा था कि भाजपा और उसकी सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को वोट बैंक के रुप में नहीं देख रहीं बल्कि उनके पिछड़ेपन, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर और उपकर में कटौती के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में सीमावर्ती महाराष्ट्र से पेट्रोल-डीजल सस्ता

इसी बीच पत्रकारों ने पी मुरलीधर राव से पूछा कि भाजपा के बारे में यह धारणा है कि यह ब्राह्मणों और बनियों की राजनीतिक पार्टी है और अब वह एसटी/एससी वर्ग पर ध्यान देने की बात कर रही है जबकि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास है। इसी सवाल के जवाब में पी मुरलीधर राव ब्राह्मणों और बनियों के जेब में होने की बात कह गए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर