MP बच्चों के वैक्सीनेशन में पहले पायदान पर, 20 जनवरी तक लगने है वैक्सीन

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। कैबिनेट बैठक से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में वैक्सीनेशन की सीधी कमांड संभालें।

इसे भी पढ़ें:जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय, जेल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल 

बच्चों को वैक्सीनेशन के मामले में भी मध्य प्रदेश नंबर वन बना है। कल वैक्सीन लगाने वाले बच्चों से चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मुलाकात की थी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिन बच्चों को वैक्सीन लगा चुके हैं वो ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करें। अगर किसी को डर है, तो टोल फ्री नंबर 1075 पर कॉल कर सकते है। 

वहीं सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मप्र में बेरोजगारी सबसे कम है। इसका कारण कोरोनाकाल में भी प्रदेश में उद्योग लगाना और निवेश आना रहा है। 2019 से करीब 40 प्रतिशत अधिक है। विपरीत परिस्थिति में भी रोजगार बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें:भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने किया राष्ट्रपिता का अपमान, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को रोजगार दिवस के रूप मनाया जाएगा। 12 जनवरी को लगभग 3 लाख लोगों को लोन दिया जाएगा। और इसके साथ ही रोजगार के लिए लोन दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda