मप्र : सात लोगों ने तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

मध्य प्रदेश के बालाघाट में सात लोगों द्वारातीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामले के सातों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच उस समय घटी जब सभी आदिवासी पीड़िताएं एक विवाह समारोह से घर लौट रही थीं।

सिंह ने कहा, ‘‘दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया। हट्टा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत झाड़ियों में सातों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िताओं के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी सातों को हिरासत में ले लिया गया। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले।’

उन्होंने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेश मात्रे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है। इन सभी उम्र 20-28 साल के बीच है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना