यूक्रेन में फंसे एमपी के छात्र छात्राएं स्पेशल फ्लाइट से जल्द लौटेंगे वापस, नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात

By सुयश भट्ट | Feb 21, 2022

भोपाल। यूक्रेन पर रूस के हमले की आंशकाओं को देखते हुए देश की केंद्र सरकार वहां रहे लोगों को यूक्रेन छोड़ने की दोबारा एडवाइजरी जारी करने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार वहां फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए है।

इसे भी पढ़ें:मिर्ची बाबा से युवकों ने की हाईवे पर मारपीट, समर्थकों से हुई झूमाझटकी 

बताया जा रहा है कि यूक्रेन में मध्य प्रदेश के लगभग 100 के करीब छात्र शामिल है। जिनमें इंदौर के करीब 60 छात्र बताए जा रहे है। इसके साथ रीवा के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के छात्र छात्राएं भी शामिल है। छात्रों के परिजनों ने सरकार से छात्रों को जल्द सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है।

इसी कड़ी में यूक्रेन में रह रहे इंदौर के छात्रों के परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी गुहार लगाई। सिंधिया ने भरोसा दिलाया कि विदेश मंत्रालय से लगातार संवाद जारी है और अनुमति मिलते ही वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विमान यूक्रेन के लिए भेजा जायेगा। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सभी बच्चों को सकुशल वापस लाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:लव जिहाद रोकने के लिए सामने आया ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड, काजियों से की ये अपील 

आपको बता दें कि  केंद्र सरकार ने भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों से कहा है कि यदि उनका यूक्रेन में रहना जरूरी नहीं है तो वे अस्‍थायी रूप से यूक्रेन छोड़ दें।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश