MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 04, 2026

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की और से ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने लिए घोषणा जारी हो चुकी है।

भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री आदि किया हो। इसके अलावा, आप अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी

इस भर्ती के जरिए कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिन्हें भी बढ़ाकर 1700 किया गया है। पद पढ़ने के चलते ही फिर से युवाओें से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जनरल के लिए 628 पद, ओबीसी के लिए 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 128 पद, एससी के लिए 246 पद और एसटी वर्ग के लिए 254 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज आपको Online Application Form-Group-3 लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आप आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।

- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भर लें और आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

- आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रुप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म को भरने के लिए जनरल कैटेगरी व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 560 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

नई पारी शुरू करने से पहले Pargat Singh क्यों पहुंचे मनमोहन सिंह के घर?

फ्लाईदुबई घटना: VHP ने पायलट Smit Machhar की बहादुरी पर Congress की चुप्पी पर उठाए सवाल

दो हफ़्तों में पवित्र शहरों पर दूसरा हमला: धार्मिक स्थलों पर हमलों को रोकने की तत्काल ज़रूरत

महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंची CJP