सांसद चाय की चुस्की ले रहे हैं और राज्य खून से लथपथ है, Bengal BJP का यूसुफ पठान और ममता बनर्जी पर तीखा हमला

By एकता | Apr 13, 2025

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में हुई हिंसा में एक तरफ तीन लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के सांसद यूसुफ पठान अपनी ही दुनिया में खोए हुए हैं। हिंसा के एक दिन बाद, पठान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चाय पीते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने रविवार को पठान की पोस्ट को लेकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma ने भारत में निर्मित रोबोटिक सर्जरी मशीन Medi JARVIS असम को समर्पित की

पठान की पोस्ट को लेकर बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बंगाल बीजेपी ने एक्स हैंडल पर घिबली स्टाइल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मालदा-मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की हत्या हो रही है और टीएमसी के यूसुफ पठान चाय के साथ ऐसे पोज दे रहे हैं जैसे छुट्टी मना रहे हों। ये है ममता का बंगाल - जहां आयातित सांसद चाय पी रहे हैं और राज्य खून से लथपथ है। अपमान काफी नहीं है। ये दिनदहाड़े विश्वासघात है।'

इस तस्वीर में ममता और पठान जलते बंगाल में खड़े होकर चाय पी रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में ममता चाय पीते हुए और टीवी पर जलते बंगाल की खबरें देखते हुए नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Kangana Ranaut Kissing Scene Controversy | रिवॉल्वर रानी के किसिंग सीन पर छिड़ा विवाद! वीर दास ने कंगना रनौत का किया बचाव, दावों को बताया काल्पनिक

Pakistan Strikes TTP Hideouts | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बड़ी सैन्य कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने 29 आतंकवादियों को मार गिराया

Delhi Keshav Puram Fire | दिल्ली के केशवपुरम में चार मंजिला इमारत में लगी आग, सूझबूझ से बचाई गई तीन लोगों की जान

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट