भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले PM मोदी, सांसदों को सदन में रहना चाहिए मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Dec 07, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांसदों को सदन में मौजूद रहना चाहिए और लोगों के हित में काम करना चाहिए।

भाजपा संसदीय दल की बैठक संपन्न होने के बाद प्रह्लाद जोशी ने बताया कि अच्छा काम करने वाले आम नागरिकों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेता लाइव संपर्क पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसको लेकर भाजपा संसदीय दल की बैठक में उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar