कौन है श्रीनिवासन जो US सुप्रीम कोर्ट में बने पहले भारतीय अमेरिकी जस्‍टिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वाशिंगटन। जानेमाने भारतीय अमेरिकी न्यायाधीश श्री श्रीनिवासन शक्तिशाली फेडरल सर्किट अदालत की कमान संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के बाद इसे ही सर्वाधिक शक्तिशाली अदालत माना जाता है।

श्रीनिवासन (52) ने डीसी सर्किट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स का मुख्य न्यायाधीश पद संभालकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 12 फरवरी को यह पद संभाला। उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के लिए भी उनके नाम पर विचार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के नाइट क्लब में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक की मौत, 4 जख्मी

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्रीनिवासन ने न्यायाधीश मेरिक गारलैंड का स्थान लिया है। वह पहले भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका की दूसरी सबसे शक्तिशाली अदालत में नियुक्ति दी गई है। श्रीनिवासन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वह कंसास के लॉरेंस में पले-बढ़े। उन्होंने स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय से बीए किया और स्टेनफोर्ड लॉ स्कूल से जेडी तथा स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।