वायरल वीडियो पर Mrunal Thakur का पछतावा, बिना नाम लिए Bipasha Basu से मांगी माफी

By एकता | Aug 15, 2025

हाल ही में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने एक पुराने वीडियो के सामने आने के बाद माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु की बॉडी शेमिंग की थी। यह वीडियो उस समय का है जब मृणाल टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में काम करती थीं।

मृणाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा कभी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था, बल्कि यह एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कही गई बात थी जो ज्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि समय के साथ, उन्हें यह समझ आया है कि सुंदरता हर रूप में होती है।

इसे भी पढ़ें: Shilpa Shetty और Raj Kundra पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, धनराशि के निजी इस्तेमाल का लगाया आरोप

क्या था पुराना वीडियो?

जिस वीडियो को लेकर यह विवाद शुरू हुआ, उसमें मृणाल ठाकुर अपने सह-कलाकार अर्जित तनेजा के साथ एक इंटरव्यू दे रही थीं। जब अर्जित ने उन्हें मजाक में पुश-अप्स करने की चुनौती दी, तो उन्होंने बिपाशा बसु का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या आप एक मर्दाना और मांसल लडकी से शादी करना चाहते हैं? बिपाशा से शादी कर लो।' उन्होंने यह भी कहा, 'सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं, ठीक है?'

यह वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद बिपाशा बसु ने भी एक रहस्यमयी नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। खूबसूरत महिलाओं, अपनी मांसपेशियां बढाओ... इस पुरानी सोच को तोडो कि महिलाओं को मजबूत दिखना या शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी नहीं है!' बिपाशा का यह नोट मृणाल की टिप्पणी का जवाब माना जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश