कश्मीर में पेट्रोलिंग करेंगे MS धोनी, पढ़ें कब तक सेना के साथ रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी जम्मू कश्मीर में सेना की अपनी बटालियन के साथ इस महीने के आखिर में जुड़ेंगे। धोनी को 2011 में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नर की मानद् रैंक दी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धोनी 106 क्षेत्रीय सेना बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे । वह इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट पर तैनाती देंगे। 

इसे भी पढ़ें: धोनी के बाद इस खिलाड़ी को विकेटकीपर के तौर पर किया जाएगा तैयार

वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने सेना को सूचित किया था कि वह अपनी बटालियन को सेवायें देना चाहते हैं जो इस समय कश्मीर घाटी में तैनात है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अधिकारी ने इसका अनुरोध किया था और सेना मुख्यालय ने मंजूरी दे दी। वह सेना के साथ रहते हुए पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे।

प्रमुख खबरें

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस

Iran ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की