विवादित वीडियो पर बोले मुकेश खन्ना, कहा- वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

मुंबई। जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि मी टू अभियान को लेकर उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया है। एक खबरिया चैनल को दिए साक्षात्कार की क्लिप के मुताबिक, खन्ना ने दावा किया कि मी टू इसलिए हुआ, क्योंकि महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश की। उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर लोगों ने आलोचना की। इसके बाद 62 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें महिला विरोधी बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के ये मशहूर डायलॉग्स, जो बनाते हैं उन्हें बॉलीवुड का किंग

इसके एक साल बाद बॉलीवुड में भी इसकी गूंज सुनी गई जब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद भारतीय फिल्म जगत की कई महिला कलाकारों ने इस बारे में अपने अनुभव बताए। खन्ना ने कहा कि उनका 40 साल का करियर महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा, मैं अपने सभी दोस्तों और शुभचिंतकों से आग्रह करना चाहता हूं कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा, अगर मेरे बयान से कोई महिला आहत हुई हैं तो मुझे दुख है कि मैं अपने विचारों को सही तरीके से पेश नहीं कर सका।

प्रमुख खबरें

भारत को रूस ने दिया तगड़ा ऑफर, LNG पर बंपर छूट देने को तैयार !

Kerala, Assam में Voting संपन्न, बंपर मतदान के बाद बढ़ी सियासी बेचैनी, अब Result का इंतजार

Pakistan पर एक साथ टूट पड़े 4 देशों के लाखों लोग, भारत पर हुआ ऐलान!

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में कोलकाता vs लखनऊ, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11