विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, कहा- सामंती गुरूर के सुरूर से बाहर आए और माफी मांगे

By अंकित सिंह | Dec 01, 2021

संसद के शीतकालीन सत्र से 12 सांसदों के निलंबन का मुद्दा गर्म है। विपक्षी दल सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। दरअसल, विपक्ष के 12 सांसदों को मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में अशोभनीय आचरण की वजह से निलंबित किया गया है। सरकार की ओर से बार-बार इस बात को कहा जा रहा है कि इन सांसदों को अपने आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए। शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के निलंबन को लेकर राज्यसभा में विपक्ष की ओर से खूब हो-हल्ला मचाया जा रहा है। इसी को लेकर राज्यसभा के उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। नकवी ने कहा कि विपक्ष को अपने ‘सामंती गुरूर के सुरूर’ से बाहर निकलना चाहिए और अपने कृत्य को सही ठहराने की बजाय माफी मांगनी चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार हमेशा चाहते हैं कि सदस्य चर्चा में भाग लें, लेकिन विपक्षी सदस्यों की प्राथमिकता व्यवधान डालने की होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा गिराने वालों को अपने कृत्य को सही ठहराने की बजाय माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए निलंबित 12 सांसदों ने इस कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में धरना दिया और कहा कि वे निलंबन रद्द होने तक प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। निलंबित सांसदों का समर्थन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘तानशाही के खिलाफ हम गांधीवादी खड़े हैं। हम झुके नहीं।’’

प्रमुख खबरें

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी

संसद में विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने किया साफ, गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली

हंगामे के बीच Lok Sabha में Anti-Paper Leak Bill पास, ध्वनिमत से हुआ मतदान