पंजाब में दो साल बिताने के बाद सुरक्षा के साथ उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट हुए माफिया मुख्तार अंसारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद बहुजन समाज पार्टी के विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच बुंदेलखंड के बांदा जेल में स्थानांतरित किया। इस बीच, लखनऊ में एमपी एमएलए (सांसद-विधायक) की विशेष अदालत ने 12 अप्रैल को अभियुक्त मुख्तार अंसारी को साल 2000 में कारापाल और उप कारापाल पर हमला करने, जेल में पथराव तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोप तय करने के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के लिए उम्र सीमा घटाने की उठी मांग, सरकार ने कहा- जोखिम वालों को सुरक्षित करना है मकसद

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एंबुलेंस, दंगा रोधी वाहन और भारी सुरक्षा बल के साथ अंसारी को लेकर रोपड़ जेल से बांदा लाने तक करीब 14 घंटे का सफर पूरा किया। बांदा जेल परिसर छावनी में तब्दील हो गया था और पुलिस चारों ओर चौकसी बरत रही थी। अंसारी को लेकर पुलिस अधिकारियों के वाहन ने तड़के साढ़े चार बजे बांदा जेल में प्रवेश किया।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज