राम नगरी से 17 अप्रैल को श्री कृष्ण जन्मभूमि तक निकाली जाएगी मुक्ति यात्रा

By सत्य प्रकाश | Jan 16, 2022

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की तैयारी शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में आयोजित की गई जिसमे संगठन के प्रमुख राजेश मणि त्रिपाठी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बताया गया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि काशी विश्वनाथ मुक्ति को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा द्वितीय चरण के यात्रा की तारीख तय की गई।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या विधानसभा से चुनाव न लड़ने पर संत नाराज

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के प्रमुख राजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस साल की होली मथुरा में मनाएंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे। वही बताया कि 29 नवंबर की अर्धरात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। तथा हमारे लोगों को जगह जगह रोका दिया गया और मथुरा से धारा 144 लगाकर पूरे मथुरा को छावनी में तब्दील कर दिया गया उसके बावजूद भी 25000 लोग मथुरा में पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला