मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या विधानसभा से चुनाव न लड़ने पर संत नाराज

Saints angry over CM Yogi not contesting elections from Ayodhya Legislative Assembly
सत्य प्रकाश । Jan 15 2022 10:17PM

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक अयोध्या आज इस स्तर पर पहचान मिली है। तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी-बड़ी सुविधाएं योगी सरकार ने अयोध्या को दी है।

अयोध्या । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी किए गए पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद संतों में उदासी है। और भाजपा के इस फैसला को गलत बताते हुए दावा किया कि इससे भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी से बचाने के लिए जागरूप करेंगे परमहंस दास 

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक अयोध्या आज इस स्तर पर पहचान मिली है। तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी-बड़ी सुविधाएं योगी सरकार ने अयोध्या को दी है। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तरह सभी राजनीतिक पार्टियां अयोध्या की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में अयोध्या सीट पर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को लगाया जाना ही सही होगा। वही कहा कि अयोध्या सीट पर मुख्यमंत्री कि चुनाव न लड़ने से भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे पर पूर्व सांसद विनय कटियार का कटाक्ष

राम जानकी मंदिर के महंत रामशरण दास के मुताबिक अयोध्या के वैभव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अयोध्या सीट को लेकर पुनः विचार करें। और जल्द ही इस पर निर्णय करें। वही कहा कि अयोध्या आज जिस स्थान पर विश्व में देखी जा रही है। उसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। इसलिए पूरा अधिकार है। कि अयोध्या सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चुनाव लड़े। और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नाम पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़