पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त हो सकते हैं मुकुल रॉय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय उन 14 विधायकों में से एक हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी)की सदस्यता के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किये। ऐसी अटकलें हैं कि रॉय को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। रॉय आधिकारिक तौर पर कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के विधायक हैं। वह पिछले हफ्ते टीएमसी में शामिल हो गए थे लेकिन उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है या उन्हें दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ‘होम डिलीवरी’ शब्द ने खड़ा किया किया नया विवाद, दिल्ली सरकार को भाजपा ने घेरा

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘नियम के अनुसार, पीएसी अध्यक्ष का पद विपक्षी दल को जाता है। लेकिन पिछली विधानसभा में हमने देखा कि कैसे मानस भुइयां और शंकर सिंह ने टीएमसी में जाने और कांग्रेस विधायकों के रूप में इस्तीफा नहीं देने के बावजूद पद संभाला।’’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के वरिष्ठ विधायक तापस रे ने कहा कि पीएसी अध्यक्ष का चयन करना विधानसभाध्यक्ष का विशेषाधिकार है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास