पहले कभी राजनीति में नहीं आये, इस बार मुलायम सिंह के हमशक्ल भाई ने संभाली अखिलेश के चुनाव की कमान

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2022

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो चुका है और पश्चिमी यूपी के 58 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादियों का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की चारों सीटों को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की एक सीट बीजेपी के खेमे में चली गई थी। लेकिन इस बार दोबारा से उस सीट पर कब्जा हासिल करने के लिए समाजवादियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। समाजवादी नेता जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Unnao में खेत में मिला दलित युवती का दफनाया हुआ शव, मायावती ने सपा नेता पर उठाए सवाल

अभयराम सिंह मुलायम सिंह से तीन साल छोटे हैं, लेकिन दिखने में बिल्कुल उनके जैसे ही हैं। वो सैफई गांव में एक साधारण किसान की जिंदगी जीते हैं। यादव परिवार से जहां मुलायम सिंह तो नेताजी के नाम से प्रसिद्ध हैं ही लेकिन उनके भाई शिवपाल यूपी सरकार से मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान से जसवंत नगर से विधायक हैं। दूसरे भाई प्रोफसर रामगोपाल राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन मुलायम सिंह के भाई अभयराम राजनीति से सदा कोसों दूर रहे। लेकिन इस बार के चुनाव में 78 साल की उम्र में भाई शिवपाल और भतीजे अखिलेश के लिए वोट मांगते दिख रहे हैं। अभयराम ने चुनावी बातचीत में अखिलेश यादव के यूपी टॉप होने की बात करते हैं। साथ ही अखिलेश को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील भी करते दिख रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता