मुलायम की भतीजी संध्या यादव ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा)के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या ने बुधवार को घिरोर के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। संध्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भतीजे एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।

इसे भी पढ़ें: CJI बोबडे की अगुवाई में जजों की नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम की निर्धारित बैठक

सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था। उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर