मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती, कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

लखनऊ। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। यादव को पेशाब नली में संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने शुक्रवार रात अस्पताल जाकर यादव का हाल लिया। मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि यादव को संक्रमण की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: मस्जिद कार्यक्रम में योगी के न जाने के बयान पर बरसे विपक्षी, बोले- पूरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं न कि केवल हिन्दुओं के

कोरोना संक्रमण के लिए भी उनकी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की जा रही है। इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता से मिलने के लिए शुक्रवार रात मेदांता अस्पताल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव करीब एक महीना पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। वे अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।


प्रमुख खबरें

Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

Artificial intelligence के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : CEO Red Hat

सनस्क्रीन से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई, रोजाना अप्लाई करें Sunscreen

स्टार जोड़ी सात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, पेरिस ओलंपिक की तैयारी हुई और पुख्ता