तेल टैंकरों पर हुए हमलों में UAE ने की जांच, विस्फोट के पीछे किसी देश का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

संयुक्त राष्ट्र। तेल टैंकरों पर 12 मई को हुए हमलों की संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई में चल रही जांच के शुरुआती परिणाम इशारा करते हैं कि इन विस्फोटों के पीछे किसी देश का हाथ था, लेकिन अभी इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि इसमें ईरान की संलिप्तता थी।

इसे भी पढ़ें: सिख-अमेरिकी दाढ़ी, पगड़ी और लंबे केश रखने वाले पहले अमेरिकी वायुसैनिक बने

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ सऊदी अरब और नॉर्वे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रारंभिक परिणाम पेश किए। परिषद के सामने जांच के अंतिम परिणाम भी पेश किए जाएंगे जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में गाइदो पर अंकुश के बाद नेशनल एसेंबली के उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

अमेरिका ने ईरान पर अमीरात अपतटीय क्षेत्र में चार तेल टैंकरों पर हमले करने का आरोप लगाया है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ रहा है। यूएई, सऊदी अरब और नॉर्वे ने एक बयान में कहा कि जांच अभी जारी है। ये तथ्य इस ओर इशारा करते हैं कि चार हमले एक अत्याधुनिक एवं समन्वित अभियान का हिस्सा थे जिसे किसी महत्वपूर्ण परिचालन क्षमता वाले तत्व ने अंजाम दिया, संभवत: यह तत्व कोई देश है। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana