Mumbai : बांद्रा में एक रिहायशी इमारत में आग लगी; कोई घायल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में मंगलवार रात 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी आग की सूचना मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) को रात 8.54 बजे दी गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, आग 11वीं मंजिल तक ही सीमित थी और दमकल कर्मियों ने 10-15 मिनट के भीतर उस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, और साथ ही कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis का सिनेमा पर साया! टली Yash की Toxic की रिलीज, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 से टकराव टला

भारत के Chabahar पर हमला नहीं करेगा इजरायल, अमेरिका की सेना हटी पीछे !

पर्थ में मैच से पहले हुआ किट को लेकर हुआ बवाल, AIF का कुप्रबंधन पर भड़कीं भारतीय खिलाड़ी

Pushkar Holi Celebration 2026: परंपरा और Modern Party Culture का संगम, ऐसे मनाएं रंगों का ये खास Festival