मुंबई: टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

मुंबई। मुंबई के उपनगर गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। टीवी शो के प्रोडक्शन हाउस‘कॉकरो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स’ ने एक बयान में कहा कि धारावाहिक के “कलाकार और कर्मी” सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: Nepal के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री प्रचंड को कारण बताओ नोटिस जारी किया

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे स्टूडियो के 2000 वर्ग फुट में फैले भूतल पर आग शुरू हुई, जो जल्द ही आसपास के तीन सेट पर फैल गई। इस स्टूडियो में ही धारावाहिक की शूटिंग की जा रही थी। स्टूडियो से निकले काले धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया किदमकल की कम से कम 12 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

प्रमुख खबरें

World Childrens Day: 20 नवंबर को मनाया जा रहा World Childrens Day, बच्चों के अधिकारों पर है फोकस

Delhi Naseem Durrani Encounter | कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हत्या का मुख्य आरोपी नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर, छोटा शकील गिरोह से था कनेक्शन

CISA प्रमुख पद के नामित Michael Losapio ने छह जनवरी की हिंसा को हमला मानने से नकारा

Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा