बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने महिला के साथ किया बलात्कार, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

मुंबई। बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री के एक अंग रक्षक को शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन के साथ बलात्कार करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। डीएन नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े 10 दिनों से फरार था और उसे शनिवार दोपहर को कर्नाटक के मांड्या जिले के उसके पैतृक गांव हेग्गादाहल्ली से पकड़ लिया गया और यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। उन्होंने बताया, “उपनिरीक्षक वीरेंद्र भोसले के नेतृत्व में एक टीम ने हेगड़े को अन्य लड़की से शादी करने से एक दिन पहले पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: ‘इंदू की जवानी’ के निर्माता रेयान स्टीफन का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन

ब्यूटीशियन का काम करने वाली 30 साल की महिला ने पिछले हफ्ते उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने कहा कि वे एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं और उसने पिछले साल जून में शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।” अधिकारी ने बताया कि बाद में, इस साल 27 अप्रैल को, उसने कर्नाटक में अपनी मां की मृत्यु होने का दावा करते हुए उससे 50,000 रुपये ले लिए, लेकिन अपने पैतृक राज्य पहुंचने के बाद उसने शिकायतकर्ता के अपने साथ संपर्क रखना बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सीने में दर्द के बाद हुई अनुराग कश्यप की एंजियोप्लास्टी, फिलहाल डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

अधिकारी ने बताया, “जब महिला को पता चला कि वह कुछ ही दिनों में दूसरी लड़की से शादी करने की योजना बना रहा है तो उसने पुलिस का रूख किया और हेगड़े पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए