मुंबई: 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 19वीं मंजिल से छलांग लगाने वाले शख्स की मौत

By निधि अविनाश | Oct 22, 2021

महाराष्ट्र के मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक उस व्यक्ति ने बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगाई थी। बता दें कि यह आग काफी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है।

वीडियो में धुएं का गुबार दिखता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह