उद्धव ठाकरे ने टाटा कैंसर अस्पताल को म्हाडा इमारतों के 100 फ्लैट के आवंटन पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज करा रहे कैंसर रोगियों को अस्थायी आवास मुहैया कराने के लिए म्हाडा के 100 फ्लैट को अस्पताल को हस्तांतरित किए जाने पर रोक लगा दी है। राज्य के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को इस फैसले की पुष्टि की। शिवसेना विधायक अजय चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने फ्लैट हस्तांतरित करने के फैसले पर स्थानीय निवासियों की आपत्ति के बारे में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद हस्तांतरण आदेश पर रोक लगाने का फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि आव्हाड ने महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की इमारतों के 100 फ्लैट अस्पताल को आवंटित करने का फैसला किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मई में अस्पताल प्राधिकारियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी थीं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी