आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की मुश्किलें खत्म, इस मामले में कोर्ट से मिली राहत

By रेनू तिवारी | Feb 18, 2021

मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शंस, अभिनेता आलिया भट्ट और मुंबई के लेखक हुसैन ज़ैदी के माफिया क्वींस के खिलाफ निरोधक आदेश की मांग करने वाले एक मुकदमे को खारिज कर दिया है, जिसकी पुस्तक पर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आधारित है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म की मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट  हैं। मुकदमा बाबूजी शाह ने दायर किया था, जिन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र होने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें: गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा- मैं भाई-भतीजावाद की उत्पाद नहीं हूं

2011 में प्रकाशित, मुंबई के माफिया क्वींस नामक पुस्तक में काठियावाड़ी पर एक अध्याय था, जो बाबूजी शाह के अनुसार, उन्हें बदनाम करने वाला था, उनका आरोप था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया और उसकी मृतक मां की निजता और आत्मसम्मान के अधिकार का उल्लंघन किया। फिर उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन और संचलन के खिलाफ निरोधक आदेश मांगा। 

शाह ने उपरोक्त उपन्यास पर आधारित किसी भी फिल्म के प्रोमो के निर्माण, निर्देशन या प्रसारण करने वाले लेखकों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एक स्थायी निषेधाज्ञा मांगी थी।

अधिवक्ता नरेंद्र दुबे के माध्यम से दायर वाद में कहा गया है कि लेखक ने उपन्यास लिखने से पहले अनुमति या सहमति नहीं ली है और इसके अलावा उपन्यास पर आधारित एक फिल्म बना रहे है। बाबूजी शाह ने दावा किया कि काठियावाड़ी के बारे में उनसे या परिवार के किसी अन्य सदस्य से कोई जानकारी नहीं मिली है, जो स्वर्गीय काठियावाड़ी के एकमात्र कानूनी उत्तराधिकारी हैं। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े