KKR के सामने होगा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, किसकी होगी जीत?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022

पुणे। मुंबई इंडियन्स को यदि वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोलना है तो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में उसके घरेलू गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल में पांच बार के चैंपियन मुंबई ने इस सत्र में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं। उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया था। कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।

मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। मुंबई को सूर्यकुमार यादव की काफी कमी खल रही है जो कि उंगली की चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए। वह अगले मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी। देखना होगा कि मुंबई दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को मौका देता है या नहीं। जहां तक केकेआर का सवाल है तो उसके लिये सबसे सकारात्मक पहलू स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल की फॉर्म में वापसी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने छक्के जड़ने के अपने कौशल का अच्छा नजारा पेश किया था जिसे वह जारी रखना चाहेंगे। शीर्ष क्रम में अंजिक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पिछले मैच में नहीं चल पाये थे। ये दोनों टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत कर रहे हैं लेकिन उनसे बड़ी पारी की दरकार है। यही बात सैम बिलिंग्स और नितीश राणा पर भी लागू होती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की होगी कड़ी परीक्षा, कौन मारेगा बाजी

केकेआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें टिम साउदी और शिवम मावी से सहयोग की जरूरत है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण के आठ ओवर भी महत्वपूर्ण होंगे। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ अभी तक 22 मैच जीते हैं जबकि केकेआर सात मैच ही जीत पाया है। टीम इस प्रकार हैं : कोलकाता नाइट राइडर्स: आरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नितीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिक डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन। मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह