मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ वेस्टइंडीज का ये तेज गेंदबाज,मिल्ने को किया रिप्लेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

मुंबई।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताब को तीन बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ से करार किया है। छब्बीस साल के मिल्ने को एड़ी की चोट के कारण आईपीएल मैच खेले बिना ही टीम से हटना पड़ा।आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के लिए चोटिल तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें: RCB के खिलाफ अगले मैच में बुमराह के खेलने पर संदेह

उन्होंने बताया, जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए नौ टेस्ट और 16 एक दिवसीय मैच खेले है। दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट में 25 और एकदिवसीय में 24 विकेट झटके है।श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी के बाद टीम में जोसेफ के जुड़ने से मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी। मुंबई की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना शुरुआती मैच गंवा दिया था।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम