IPL2022 में मुंबई इंडियंस धीमी शुरुआत करती है, लेकिन आखिरी तक खेलती है : जहीर खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

नवी मुंबई। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि पांच बार की चैम्पियन टीम धीमी शुरूआत करती है लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे लंबे टूर्नामेंट में टीम का माहौल उत्साहपूर्ण बनाये रखना महत्वपूर्ण है। बीते समय की तरह इस बार भी ऐसा ही रहा और मुंबई इंडियंस की सत्र की शुरूआत निराशाजनक रही, उसे 27 मार्च को अपने शुरूआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जहीर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले कहा, ‘‘हम किन खिलाड़ियों को ले सकते हैं, इन विकल्पों के बारे में काफी रचनात्मक बातें होती रही।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: प्रभु कहते हैं- जो मेरी शरण में आ गया उसका उद्धार होना ही है

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा कि वह अभ्यास कर रहा है और हम इसका इंतजार कर रहे थे और वह अगले मैच के लिये उपलब्ध होगा। ’’ फरवरी में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए उनकी ऊंगली में ‘हेयरलाइन’ फ्रेक्चर हो गया था और वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इससे उबर रहे थे जिससे वह मुंबई इंडियंस के पहले मैच में नहीं खेल सके थे। हालांकि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में ईशान किशन के पैर के अंगूठे में शार्दुल ठाकुर की यार्कर लग गयी थी और उनकी जगह आर्यन जुयाल ने विकेटकीपिंग की थी। लेकिन जहीर ने कहा कि किशन अगले मैच के लिये फिट है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (किशन) पूरी तरह ठीक है। वह नियमित अभ्यास कर रहा है और हमें अगले मैच से पहले काफी समय भी मिल गया जिससे उसे मदद मिली।

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए